Saturday, April 26, 2025

फिरोजाबाद में पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 46 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात में पांच घंटे अभियान चलाकर 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं जो फरार चल रहे थे।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध शनिवार की रात को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने कुल 46 एनबीडब्ल्यू वारंटी वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

[irp cats=”24”]

 

 

इनमें थाना उत्तर ने 2, थाना दक्षिण ने 4, थाना पचोखरा ने 2, थाना रजावली ने 1, थाना नारखी ने 1, थाना नगला सिंघी ने 2, सिरसागंज ने 6, थाना नगला खंगर ने 1, थाना नसीरपुर ने 1, थाना शिकोहाबाद ने 4, थाना खैरगढ़ ने 1, थाना मक्खनपुर ने 1, थाना जसराना ने 6, थाना एका ने 1, थाना फरिहा ने 1, थाना मटसेना ने 3, थाना लाइनपार ने 1 व थाना बसई मौहम्मदपुर ने 8 अभियुक्त को पकड़ा है।

 

इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में 46 एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय