Tuesday, May 20, 2025

पचैंडा बाइपास पर पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, पत्नी-पुत्री घायल

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र में पचैण्डा बाइपास पुल के पास एक बाईक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गयी, जिसमें बाईक सवार नूरहसन पुत्र रसूल्लाह निवासी ग्राम पचेण्डा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा मृतक नूरहसन उपरोक्त की पत्नी व पुत्री घायल हो गयीं।

 

 

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है तथा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय