Monday, March 31, 2025

नोएडा में शराब के नशे में नहर में कूदा युवक, मौत

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के कोट चौकी के पास एक युवक शराब के नशे में नहर में कूद गया। इस घटना में नहर के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मायचा गांव के रहने वाला कृष्ण कुमार (35 वर्ष) अपने एक साथी के साथ 2 दिन पूर्व कोर्ट नहर के पास आया था। उसने जमकर शराब पी थी। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार ने नशे की हालत में नहाने के उद्देश्य से नहर में छलांग लगा दी। वह नहर में डूब गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की सहायता से शव को पुलिस ने रविवार शाम को बरामद किया। उसका आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय