Sunday, May 19, 2024

दिन-रात की मेहनत से वेब सिटी के कूड़े में लगी आग बुझी, नगरवासियों को राहत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-32 में स्थित वेब सिटी के कूड़े के ढेर में लगी आग 6 दिन बाद बूझ गई है। इलाके में धुंए का असर भी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार  चौबे ने बताया कि 6 दिन पूर्व नोएडा के सेक्टर-32 स्थित वेब सिटी के डंपिंग ग्राउंड में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि जिस डंपिंग ग्राउंड के कुड़े के ढेर में आग लगी वह करीब 30 फीट गहरा है। गहराई के कारण पानी निचली सतह तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। ऊपर से लगता है कि आग बुझ गई है लेकिन थोड़ी सी हवा की रफ्तार बढ़ते ही आग फिर से सुलगने लगती है। कूड़े का ढेर काफी बड़ा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसमें डंपिंग गड्ढा भी है, जो घास, पत्ते, लकड़ी,  और कूड़ा आदि से दबा है। आग और धुएं से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि अब आग पर काबू पा लिया गया है। 6 दिन से चल रही आग के चलते आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आग के चलते गहरा और जहरीला धुआं चारों तरफ फैला हुआ था।

सीएफओ ने बताया कि आग बुझाने के लिए 6 दिन तक चिलचिलाती धूप में अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कडी मेहनत से पूर्ण रूप से आग बुझाया गया है।

उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में जनपद गौतमबुद्ध नगर के कुल 21 फायर टेंडर वाहन द्वारा लगभग 150 फायर टेंडर वाटर एवं जेसीबी मशीनों के माध्यम से लगभग 250 अग्निशमन कर्मी व पुलिसकर्मी दिन-रात लगे रहे। इस दौरान अग्निशमन व पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों ने भोजन भी घटना स्थल पर ही किया। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय