Saturday, April 26, 2025

सत्ता पक्ष के इशारे पर ताला व नेम प्लेट तोड़ी, चौधरी चरण सिंह के चित्र का हुआ अपमान, 28 को होगा तहसील का घेराव

बुढ़ाना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के बुढ़ाना आवास पर सपा व रालोद नेताओं की संयुक्त बैठक व उसके बाद प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

शुक्रवार दोपहर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व खाप चौधरी थाम्बेदार श्याम सिंह बहावड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी के साथ मंत्रणा की गई । बैठक में ब्लाक प्रमुख पाल्लो देवी के कक्ष का ताला व नेम प्लेट तोड़े जाने का मुद्दा छाया रहा।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद मलिक ने कहा कि कक्ष का ताला व नेम प्लेट का ताला तोड़कर चौधरी साहब के चित्र को भी हटाने का प्रयास किया गया। यह सब सत्ता पक्ष के इशारे पर किया गया।

[irp cats=”24”]

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंड़ाराज कायम है। वह अपने मान-सम्मान पर ठेस व महापुरूषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय का ताला तोड़कर किसान नेता के अपमान का प्रयास करना बहुत बड़ा अपराध है, जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनेेे चाहिए।

पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख को जनता ने वोट देकर जिताया है। उनके केवल वित्तीय अधिकार सीज हुए हैं। क्षेत्र की जनता द्वारा चुनी गई ब्लॉक प्रमुख का अपमान असहनीय है।

आपसी सहमति के बाद प्रेस वार्ता कर सर्वसम्मति से 28 फरवरी को तहसील परिसर में महापंचायत के आयोजन कर तहसील के घेराव करने की घोषणा की गई। इस दौरान रालोद नेता अजित राठी, प्रभात तोमर, तरसपाल मलिक, विदित मलिक, सुरेंद्र सहरावत, बाल किशोर त्यागी, सत्यपाल सहरावत, संयम पंवार, अनिल बालियान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय