Friday, April 25, 2025

सहारनपुर खोदाई में कब्र से बच्चे के शव के अवशेष बाहर निकले,कुत्तों ने नोचा,ग्रामीणों ने किया हंगामा

सहारनपुर (पुवांरका)।  सड़क दूधली गांव में श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलवाकर कब्जे का प्रयास किया गया। खोदाई में कब्र से एक बच्चे के शव के अवशेष बाहर निकल गए, जिससे कुत्तों नोच रहे थे। विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी श्मशान की भूमि कब्जाना चाहता है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

 

पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली में अनुसूचित जाति के लोगों का श्मशान घाट है। बराबर में ही बच्चों के शव दफनाने को कब्रिस्तान बना है। एक कोलोनाइजर ने कॉलोनी काटने को लेकर श्मशान की भूमि पर जेसीबी चलवा दी। इससे एक सप्ताह पूर्व दफनाए गए बच्चे के शव के अवशेष बाहर निकल गए। ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। ग्रामीण संजय कुमार, सरजीत सिंह, ताराचंद, सोनू कुमार, विक्रम, विजय सिंह ने बताया कि बच्चे के शव के अवशेष कुत्ते द्वारा नोचने की जानकारी मिली। ग्रामीणाें का कहना है कि श्मशान घाट के पीछे की तरफ दूसरे समुदाय के लोगों ने भूमि खरीदी हुई है, जिस पर वह कॉलोनी काट रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

 

आरोपियों ने श्मशान की भूमि पर कब्जे की कोशिश की। पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी आरोपियों ने अन्य भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस कार्रवाई करती तो आरोपी श्मशान की भूमि पर कब्जे की कोशिश न करते।

 

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बताया कि श्मशान की जमीन पर जेसीबी चलवाने के मामले में शाहनवाज और बोबी अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय