Thursday, February 13, 2025

शामली कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान DM की दो टूक, बोले – जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर

 

 

 

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली की कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। जहाँ जिलाधिकारी ने उक्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करते हुए विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तर के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट में हड़कंप मचा रहा।

 

मुजफ्फरनगर एसएसपी की भोपा एसओ पर गिरी गाज, क्राइम ब्रांच भेजा

आपको बता दें पूरा मामला शामली कलेक्ट्रेट का है। जहाँ गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट में बने संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट व संयुक्त निदेशक अभियोजन के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जहां जिलाधिकारी द्वारा उक्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से विभाग के लेखा-जोखा के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही जिलाधिकारी ने उक्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनिल विज ने हाईकमान को दिया नोटिस का जवाब, बोले मीडिया में कैसे लीक हुआ नोटिस, होनी चाहिए जांच

इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि आम जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, विशेष रूप से उन मामलों को जिनमें किसी की मृत्यु या दुर्घटना से संबंधित पत्रावलियां शामिल हैं। ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नए जिले के कारण कुछ जमीनी मामले लंबित हो सकते हैं, लेकिन प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी मामला बिना समाधान के न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्य जिला स्तर पर किए जा सकते हैं, उन्हें तुरंत पूरा किया जाए और जो शासन स्तर पर भेजे जाने हैं, उन्हें बिना देरी भेज दिया जाए।

मुजफ्फरनगर-शामली को NCR से हटाओ, गन्ना मूल्य बढ़ाओ, इकरा हसन ने लोकसभा में शेर सुनाकर उठाई अपनी मांग

निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां भी पाई गईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और जनता को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाया जाए। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया और अधिकारी व कर्मचारी सतर्क नजर आए।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय