Monday, February 24, 2025

भूकंप के झटके से डोली यमुना घाटी, नींद से जाग उठे लोग,रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

उत्तरकाशी। आज तड़के समूचे यमुना घाटी की धरती भूकंप से डोली तो लोग गहरी नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सोमवार को लोग गहरी नींद में थे तभी 3:49 बजे पूरी यमुनाघाटी भूकंप के झटकों से डोल गयी। इस भूकंप की तीव्रता 2.9 थी और केंद्र बड़कोट तहसील के स्यालना गांव के जगलों में था। भूकंप बड़कोट, नौगांव, पुरोला, आदि क्षेत्रों में महसूस हुआ है।

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फिलहाल जनपद में भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय