Monday, May 6, 2024

नबालिग लड़की को जबरन पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। हापुड सिम्भावली में एक युवक ने पड़ोस की नबालिग लड़की को जबरन तेजाब पिला दिया। तेजाब पीने से लड़की की हालत गंभीर है। उसको मेरठ के मेडिकल रेफर कर दिया है। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला मुर्सलीन उनकी 15 साल की नबालिग बेटी को जबरन घर से ले गया। परिजन जब बेटी को तलाशते हुए मुर्सलीन के घर पहुंचे तो वह लड़की के हाथ पैर बांधकर उसके साथ गलत काम कर रहा था।

परिजनों ने इस दौरान मुर्सलीन की पिटाई कर दी और बेटी केा घर ले आए। रविवार को आरोपी फिर से घर आया और लड़़की को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद उसको रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन अपनी बेटी को उठाकर अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी मुर्सलीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार मुर्सलीन ने नबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय