Wednesday, May 14, 2025

चीन में 5.2 तीव्रता का आया भूकंप,किसी के हताहत होने की खबर नहीं

बीजिंग। चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में अहेकी काउंटी में गुरुवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने ये जानकारी दी है।

सीईएनसी ने कहा कि क्षेत्र में सुबह 6.21 बजे (बीजिंग समयानुसार) आए भूकंप का केंद्र 41.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.55 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी गहराई 15 किमी थी। अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय