Tuesday, March 4, 2025

पौड़ी जनपद में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.4 आंकी गई रिएक्टर स्केल पर तीव्रता

देहरादून। उत्तराखंड में कुदरत का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में बीते लगभग 2 माह में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज एक बार फिर देवभूमि दहल उठी। आज उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.4 मापी गई। भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इससे पहले 20 फरवरी को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय