Monday, March 31, 2025

फल खाएं, यौन जीवन बेहतर बनाएं

अभी तक लोगों का मानना था कि चाकलेट और ओएस्टर जैसी चीजें खाने से यौन क्षमता बढ़ती है लेकिन अब यह धारणा बदलने लगी है।

एक फ्रूट कंपनी द्वारा कराए गए एक रिसर्च से मालूम हुआ है कि ज्यादा फल खाने से यौन क्षमता बढ़ती है और लोग सैक्स को भरपूर एंजाय करते हैं। इस कंपनी ने 500 जोड़ों पर रिसर्च किया था और उपरोक्त नतीजों पर पहुंचा है।

अनुसंधान के दौरान इस कंपनी ने इन जोड़ों को लगातार छ: माह मुफ्त में उनके मनपसंद फल भरपूर मात्रा में खिलाए तथा उनकी सैक्स हैबिट्स को नोट किया था। अनुसंधान के दौरान पाया गया कि लोग सैक्स के लिए सबसे ज्यादा केला, स्ट्राबेरी और अंगूर जैसे फलों को पसंद करते थे।

40 से 56 वर्ष की बीच की उम्र के लोग सैक्स संतुष्टि के लिए बड़ी मात्रा में फलों का सेवन करते थे लेकिन 20 से 30 वर्ष की आयु के लोग सैक्स के लिए फलों पर आश्रित नहीं थे।

रिसर्च के दौरान 41 प्रतिशत जोड़ों ने बतलाया कि वे चाकलेट, आइसक्रीम व क्रीम से बोर हो चुके हैं तथा उन्हें फलों के सेवन से ज्यादा एनर्जी और संतुष्टि मिलती है। 54 प्रतिशत जोड़ों का कहना था कि फलों के नियमित सेवन से वे अपने में सेक्स भावना ज्यादा महसूस करते हैं।

एक तिहाई का कहना था कि फलों का नियमित सेवन करने के कारण वे पहले पहले की तुलना में दुगुना यौन संबंध कायम कर रहे हैं। 32 प्रतिशत महिलाओं तथा 21 प्रतिशत पुरूषों का कहना था कि उनकी कामेच्छा बढ़ी है।
– राजा तालुकदार

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय