Wednesday, April 2, 2025

आर्थिक अपराध शाखा मेरठ में है तैनात दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति, मुकदमा दर्ज

मेरठ/बागपत। बागपत के रटौल चौकी पर तैनात रहे दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के अहरौली गांव के रहने वाले दरोगा को मेरठ में आर्थिक अपराध में तैनाती मिली हुई है।
बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में आय से अधिक संपत्ति के मामले में रटौल चौकी के पूर्व प्रभारी विजय कुमार फंस गए है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जांच कराने पर दरोगा के पास 22.89 लाख रुपये की ज्यादा संपत्ति मिली है। जिससे उसके खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण मेरठ थाने के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार को 14 जनवरी 2022 को अलीगढ़ के अहरौली गांव के रहने वाले रटौल चौकी के तत्कालीन प्रभारी विजय कुमार के खिलाफ जांच सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने अब खेकड़ा कोतवाली में दरोगा विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया है।

कहा गया है कि एक जनवरी 2004 से 31 अगस्त 2020 तक दरोगा की आय 65 लाख 67 हजार 943 रुपये हुई है। जबकि अपने परिवार व संपत्ति पर 88 लाख 57 हजार 824 रुपये खर्च किए गए है। इस तरह 22 लाख 89 हजार 881 रुपये की संपत्ति ज्यादा है। जिसके बारे में दरोगा कोई जानकारी नहीं दे सका।
इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने दरोगा विजय कुमार को प्रथम दृष्टया जांच में दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार विजय कुमार इस समय आर्थिक अपराध शाखा मेरठ में तैनात है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय