Sunday, April 27, 2025

अरविंद केजरीवाल के आवास पर ईडी की रेड, हो सकती है गिरफ्तारी

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कौर्ट के फैसले के कुछ ही घंटे बाद शराब नीति मामले में ई़डी की टीम गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची।

इससे पहले हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की मांग वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

ईडी की टीम पहुंचने के बाद केजरीवाल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

[irp cats=”24”]

ईडी ने केजरीवाल को नौवां समन भेजा हुआ है, जिसके तहत आज ही ईडी के समक्ष उन्हें पेश होना था, लेकिन केजरीवाल इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चले गए। लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत नहीं दी।

इसके बाद ईडी की टीम एक्शन में आ गई है। ईडी की टीम के साथ दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी केजरीवाल के घर के बाहार मौजूद हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय