Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में खेत में मिली महिला की सड़ी गली लाश, शिनाख्त के प्रयास

मेरठ। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर थाना मवाना क्षेत्र में एक खेत में महिला की सड़ी-गली लाश मिली है, जिसे कुत्ते नांच रहे थे। लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो चौंक गए। बाद में शव की जानकरी मवाना थाना पुलिस को दी गई थी।

 

पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस का अनुमान है कि कहीं और हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है। दरअसल, सुबह मवाना थाना क्षेत्र स्थित अटौरा बाईपास पर सड़क के पास एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

 

 

जानकारी देने वाले का कहना था कि शव को कुत्ते नोंच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बुरी तरह से सड़ चुके शव को देखकर पता लग रहा है कि शव के हाथ-पैरों को जानवरों ने खाया हुआ था। थाना मवाना इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय