Monday, April 21, 2025

हम राजनीति में मंत्री और सांसद बनने नहीं आए : नितिन गडकरी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम राजनीति में मंत्री और सांसद बनने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गांव से भी अंधेरा छंटेगा और गांव में भी विकास होगा।

बेगूसराय के मटिहानी में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि स्मार्ट शहर ही नहीं, गांव भी स्मार्ट होंगे। हम दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। समाज के दलित, शोषित, वंचित को खाने को रोटी मिले, उनके सिर पर मकान हो, इसी मिशन को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। यह सब कार्य जब तक पूरा नहीं होगा तब तक यही मिशन है।

उन्होंने आगे कहा कि हम झूठ नहीं बोलते हैं। जो कहते हैं, वही करते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के 15 हजार युवाओं को नौकरी मिली है, लेकिन उनमें से 500 लोग भी हमारी जाति के नहीं हैं।

गडकरी ने आगे कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है। एक समय आएगा जब देश फिर से विश्व गुरु होगा और विकसित होगा। आर्थिक रूप से भी विकसित होगा। उन्होंने लोगों से गिरिराज सिंह को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि आप इन्हें जीत दिलाकर भेजिए सभी काम हो जायेगा।

यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने बदली किशोर रजक के परिवार की जिंदगी, पीएम मोदी का जताया आभार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय