Sunday, May 28, 2023

सोनीपत में फिरौती न मिलने पर साढ़े आठ साल के लड़के की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़। सोनीपत में अपहर्ताओं ने फिरौती न मिलने पर साढ़े आठ साल के लड़के की हत्या कर दी। बच्चे की लाश मंगलवार सुबह टीडीआई सिटी के बेसमेंट में पानी के ड्रम में मिली है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर की तहसील डुमरियागंज के गांव वीरपुर-रतनपुर निवासी अजीत त्रिपाठी सोनीपत में पेटीएम के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। वह गांव कुमासपुर स्थित टीडीआई एस्पानिया में रहते हैं। सोमवार देरशाम उनका साढ़े आठ साल का बेटा अर्जित उर्फ हन्नू खेलने के फ्लैट से बाहर आया था। देर रात वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की। इस दौरान घर के अंदर फेंका गया एक पत्र मिला। उसमें अपहर्ताओं ने अर्जित को छोड़ने के लिए छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि अर्जित को रात को पड़ोस के एक किशोर संग देखा गया था। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय