Wednesday, July 24, 2024

मुंबई के चेंबूर और भाईंदर में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, आठ झुलसे

मुंबई। चेंबूर और भाईंदर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट हो जाने से लगी आग में आठ लोग झुलस गए हैं। इन आठों झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग उपर काबू पाया। दोनों घटनाओं की छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को तड़के चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में रहने वाले सुरेश गायकवाड़ के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से आग लग गई। इस घटना में सुरेश गायकवाड़ के परिवार के सात लोग आग में घिर गए थे, लेकिन तत्काल फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इन सभी काे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम सिलेंडर विस्फोट के बारे में छानबीन कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी तरह एक अन्य घटना गुरुवार रात में भाईंदर के रामदेव पार्क में स्थित एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना में एक युवक बुरी तरह झुलस गया है ैऔर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। इस घटना की छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय