Saturday, February 22, 2025

हरिद्वार में हत्या के इरादे से पिता पर चाकू से वार कर किया था घायल, कलयुगी बेटा गिरफ्तार

हरिद्वार। पिता की हत्या की नीयत से चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपित कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के मंगलौर के ग्राम हरजौली जट निवासी इलियास ने 9 दिसम्बर पर अपने पुत्र अमजद पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपित की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आज आरोपित शाहरुख पुत्र एलियास निवासी भक्तों वाली झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय