Monday, October 2, 2023

बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए 921 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए 921 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसमें 722 पुरुष, 183 महिलाएं, और 16 बच्चे शामिल हैं। यह लोग 21 छोटे-बड़े वाहनों से रवाना हुए। 11 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

यह मंदिर जम्मू संभाग के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां की यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त होती है। यह तीर्थस्थल पुल्सता नदी के तट पर स्थित है। श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने से पहले इसमें पवित्र स्नान करते हैं। इसके बाद बाबा के दर्शन करते हैं।

इसी बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा मंदिर तक की यात्रा को जम्मू से अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते 23 अगस्त से अमरनाथ यात्रा को जम्मू से अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। अभी तक श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बर्फ से बने हिमलिंग रूपी भगवान शिव के 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,356SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय