Saturday, May 18, 2024

मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए चुनाव सम्पन्न, भाजपा के सात, कांग्रेस के तीन और सपा के दो जीते

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद। मुरादाबाद नगर निगम सभागार में सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए चुनाव सम्पन्न। भाजपा के सभी सात प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए होगा, कांग्रेस के तीन व सपा के दो प्रत्याशी विजयी हुए। चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सपा संसदीय दल के नेता डॉ एसटी हसन, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, सपा विधायक नासिर कुरैशी ने भी मतदान किया।

नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में गीता शर्मा, नीरज गुप्ता कविता, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, देशरतन कत्याल, तुषार कुमार, टीटू सैनी और राहुल देव वरुण ने नामांकन कराया, कांग्रेस से मोहसिन, जुनैद, रूबी परवीन ने, समाजवादी पार्टी से महानगर अध्यक्ष व पार्षद इकबाल अंसारी और शीरीगुल ने और निर्दलीय पार्षद प्रीतम पासी ने नामांकन कराया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शाम छह बजे नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित हुआ जिसमें भाजपा के सभी सातों प्रत्याशी गीता शर्मा, नीरज गुप्ता कविता, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, देशरतन कत्याल, तुषार कुमार, टीटू सैनी और राहुल देव वरुण विजयी हुए, कांग्रेस के मोहसिन, जुनैद, रूबी परवीन और सपा के इकबाल अंसारी और शीरीगुल ने जीत दर्ज की। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम पासी को हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय