Thursday, April 17, 2025

ईमानदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें कर्मचारी: विनोद शर्मा

सहारनपुर। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 62वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की अन्य लम्बित समस्याओं के निस्तारण की मांग भी की।

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारी सरकारी दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करें। कर्मचारियों को उनका अधिकार संगठन के बल पर मिल रहा है। संगठन में शक्ति होती है। अकेले कोई भी लड़ाई नहीं जीती जा सकती है। कर्मचारियों के हितों के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

 

उन्होंने मांग की कि विकास विभाग में जनपद के लंबित पड़े हुए कर्मचारियों की एसीपी स्वीकृत की जाये, प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जाये, कर्मचारियों की रोकी गई वेतन वृद्धि स्वीकृत की जाये, कर्मचारियों की दो बार टंकण परीक्षा नियमनुसार नहीं ली गई है, उन कर्मचारियों को पुनः अवसर दिया जाये तथा नियमानुसार परीक्षा करायी जाये, वर्ष 2011 के पूर्व के नियुक्ति वाले कर्मचारियों की रोकी गयी वेतन वृद्धि स्वीकृत करायी जाये, वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नती की जाये, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति करायी जाये।

 

एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारीयो को 25 जनवरी तक प्रधान साहयक की पदोन्नती किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दानिश सिद्दीकी एसोसिएशन प्रेस प्रवक्ता एवं ज़िला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि एसोसिएशन का गठन 10 जनवरी 1962 को हुआ था। हम सब को एकजुट रहना होगा। तभी हमारी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में पुलिस पर हमले का मामला, एक दोषी करार, दो बरी

 

इस दौरान तरुण राठौर, जितेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, योगेश कुमार, सूरज कुमार, प्रवीन कुमार, सूर्यकान्त, अर्चना पंवार, ममता, सीमा तिवारी, अश्वनी, सुनीता, संगीता, शबाना, अरविन्द कुमार, अनिल शर्मा, प्रवीन शर्मा, सरस्वती, संजय गौतम, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय