Saturday, April 1, 2023

पुलिस व मोबाइल स्नैचर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, 21 मोबाइल बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए भारी मात्रा में मोबाइल फोन बराबर बरामद किया है।

- Advertisement -

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस शनिवार की देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। उन्होने बताया कि सेक्टर- 3 के पास पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश रुकने की वजाए पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हो भागने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। उसकी पहचान ऋषभ पुत्र कालू निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में गाजियाबाद के विजय नगर में रहता है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 21 मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त होने वाली चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के ऊपर लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय