Wednesday, July 3, 2024

आबकारी घोटाला: केजरीवाल और विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। आज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बाद में 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था।

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट की ओर से केजरीवाल को मिली जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और बीआरएस नेता के. कविता शामिल हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय