Thursday, April 24, 2025

मेरठ में पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट, 7 की मौत, अमोनिया गैस का हुआ रिसाव

मेरठ -मेरठ में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया है ,जिसके फटने से कोल्ड स्टोरेज की बड़ी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है और बॉयलर फटने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया है जिसमें अभी तक 7 लोग मारे गए है। 20 से अधिक घायल है जिनमे 7 की हालत गंभीर है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर थे और ये कल ही काम पर आए थे।

बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 20  मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

[irp cats=”24”]

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान,पूर्व विधायक संगीत सोम, मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार समेत मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसपी रोहित सिंह समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँच गए और राहत कार्य में जुट गए।

मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने 7 के मारे जाने की पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि 20 लोगो को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अमोनिया गैस का रिसाव बंद हो गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय