Monday, April 28, 2025

एक ट्रिलियन इकोनामी लाने का दावा फर्जीवाड़ा,फर्जी एमओयू साइन करा कर झूठी वाहवाही लूट रही है सरकार: अखिलेश यादव

नोएडा। शुक्रवार को नोएडा पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता और जिस तरीके से बुलडोजर का इस्तेमाल कर एक गरीब परिवार की झोंपड़ी को तोड़ा गया। मां-बेटी को जिंदा जला कर मार दिया गया वह बेहद शर्मनाक घटना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1 ट्रिलियन इकोनामी लाने का सारा फर्जीवाड़ा है। सरकार फर्जी एमओयू साइन करा कर झूठी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक ब्राह्मण परिवार के बेटे को नंगा कर दिया गया।

आज की तारीख में अगर कोई न्याय मांगने जाए और उसे नंगा कर दिया जाए यह बेहद शर्मनाक घटना है, सरकार तमाशबीन बनी बठी है और पुलिस अपनी मनमानी करती रही यह प्रदेश की हालत हो गई है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी जो फर्जी एनकाउंटर कर रहे हैं आप देखना बहुत जल्द यूपी पुलिस के बहुत सारे अधिकारी एनकाउंटर के कारण जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेहा राठौर ने यूपी में का बा गाना गाया है उस पर कार्रवाई हो गई। पत्रकारों पर भी तंज कसते हुए कहा कि अगर आप भी रिपोर्ट चलाओगे तो आपको भी नोएडा पुलिस उठाकर बंद कर देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय