Thursday, May 22, 2025

गाजियाबाद में भाजपा पार्षदों में गुटबाजी, सड़क पर प्रदर्शन का विरोध

गाजियाबाद। भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में पार्षदों का विरोध जारी है। इस बीच भाजपा पार्षदों की गुटबाजी की चर्चाएं सामने आई हैं। कुछ पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करने की बात कह रहे हैं तो कुछ ने मामले को शांति से निपटाने की बात कही है। पार्षदों के एक गुट का कहना है कि मामला संगठन के संज्ञान में लाया गया है। इस मामले में सड़क पर प्रदर्शन करना ठीक नहीं। भाजपा पार्षदों के दूसरे गुट का कहना था कि अगर कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप से बात नहीं बनी तो विरोध तेज किया जाएगा।

 

वार्ड-28 के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार राजनीति माहौल गरमा रहा है। पार्षदों का दल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचा था। लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद से पार्षद कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मिलने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप से पुलिस और पार्षदों के बीच गहरा रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी है। हालांकि, गिरफ्तार पार्षद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की है।

 

भाजपा पार्षद दल के सचेतक अमित त्यागी ने बताया कि पार्षदों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। गिरफ्तार पार्षद पर गलत धाराएं लगाकर जेल भेजने को अनुचित बताया है। उसके परिवार की तरफ से जो शिकायत की गई है उसमें जांच की कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताई गई। पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन पार्षदों को नहीं मिला है। कैबिनेट मंत्री ने बातचीत से समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय