Saturday, May 10, 2025

सलमान खान का नया लुक देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। फिलहाल सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पार्टी के दौरान का है। इस पार्टी के दौरान सलमान का नया लुक देखकर हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी कार से उतरते नजर आ रहे हैं। सलमान एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस बीच सलमान का नया लुक देखकर हर कोई हैरान है। ऐसा प्रतीत होता है कि सलमान ने अपने पूरे सिर के बाल हटा दिए हैं। सलमान का ये बाल्ड लुक इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

सलमान के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। संभावना है कि सलमान ने यह लुक फिल्म ‘तेरे नाम-2’ के लिए किया है। हालांकि, सलमान ने अभी तक अपने नए लुक पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस वायरल वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं।

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी ‘टाइगर-3’ जल्द ही पर्दे पर आएगी। सलमान फिलहाल इस फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘टाइगर-3’ के अलावा सलमान ‘प्रेम की शादी’ नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय