Saturday, April 5, 2025

एएसपी अभिजीत सिंह का लखनऊ तबादला होने पर किया विदाई समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षु) के पद पर तैनात अभिजीत सिंह के जनपद मुजफ्फरनगर से अग्रिम प्रशिक्षण हेतु लखनऊ स्थानान्तरण होने के फलस्वरुप आज रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

उक्त समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह को गुलदस्ता व स्मृतिचिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई देते हुए उनके सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों, पीआरओ एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय