Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर में रोहाना के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। देर शाम सहारनपुर मार्ग पर रोहाना पुल के पास एक ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को रौंदा दिया। इसमें बाइक सवार दोनों लोग दूर जाकर गिरे। एक व्यक्ति का शव तो चिथड़े चिथड़े होकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति का सिर सड़क में लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर यातायात रुक गया तथा मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय