Thursday, April 24, 2025

मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल

मेरठ। जानी खुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धौलड़ी के जंगल में बुधवार तड़के दबिश दी। इस दौरान गोकश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को गिरफ्तार कर लिया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

जानीखुर्द में जानी पुलिस और गोकशी कर रहे गोकशों से बुधवार तडके मुठभेड़ हाे गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया। वही एक गोकश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि चार गोकश मौके से भागने में सफल रहे है। पुलिस ने गोकशों से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किये है। घायल गोकश को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस के एक सूचना पर धौलड़ी के जंगल में बुधवार तडके दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति पुलिस पर गोली चलाते हुए मौके से भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में  रिहान पुत्र गुलाब पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय