Monday, April 28, 2025

मेरठ में हाईवे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी टायर पंचर होने पर पलटी, 10 से अधिक घायल

मेरठ। मवाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कपड़े का बाजार लगाने जा रहे पिकअप गाड़ी सवार टायर पंचर होने पर सड़क पर जा गिरे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ के मवाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार बड़ा हादसा हो गया। बिजनौर में कपड़े का बाजार लगाने जा रहे पिकअप गाड़ी सवार टायर पंचर होने पर सड़क पर जा गिरे। गाड़ी पलटने से करीब एक दर्जन घायल हो गए। सभी को अस्पताल लाया गया।

शोहराब गेट क्षेत्र के दारुल ग्रान, शाहपीर गेट निवासी करीब एक दर्जन लोग कपड़े का बाजार लगाने का काम करते है। आज सभी बिजनौर में बुध बाजार करने जा रहे थे। सभी लोग अपने सामान के साथ मेक्स पिकअप गाड़ी में सवार थे। मवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ी का पिछला टायर पंचर हो गया। जिससे गाड़ी घूमकर पलट गई।

[irp cats=”24”]

गाड़ी में सामान के ऊपर बैठे करीब एक दर्जन लोग सड़क पर जा  गिरे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य वाहन सवार लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी पर कई एम्बुलेंस पहुंच गई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया। एक एम्बुलेंस द्वारा कसेरुबक्सर स्थित सूर्य हॉस्पिटल में 4 घायलों को भर्ती कराया गया है। जिसमे दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को फ्रैक्चर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय