Thursday, April 24, 2025

कई राज्यों में मुस्लिम नाम बदलकर कर रहे नौकरी, 4 दिन बाद करेंगे बड़ा खुलासा: यशवीर महाराज

मुज़फ्फरनगर। जनपद में सैकड़ों मुस्लिमों की हिन्दू धर्म मे घर वापसी कराकर सुर्खियां बटोरने वाले स्वामी यशवीर महाराज ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली और हरियाणा में मुस्लिम अपना धर्म बदल कर रह रहे हैं और देश के कई सरकारी विभागों में हिंदू नाम के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई महीनों इस पर काम किया और कई साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्य 4 दिन बाद सार्वजनिक करेंगे।

योग साधना यशवीर आश्रम के महाराज स्वामी यशवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली और हरियाणा में लाखों ऐसे लोग है जो अपना हिंदू नाम रखते हैं लेकिन वह मुस्लिम है और उनके रीति रिवाज सारे मुस्लिम होते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे विवाह हो या मरने के बाद दफनाना सभी मुस्लिम रीति रिवाज से होता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को धोखा देने के लिए और भारत सरकार को धोखा भी और लाभ प्राप्त करने के लिए वह लोग काम कर रहे हैं।

[irp cats=”24”]

स्वामी यशवीर महाराज ने मांग की कि इन सभी का खुलासा होना चाहिए और और देश के गृह मंत्री अमित शाह के पास इस पूरे प्रकरण की सूचना भेज दी गई है। उनकी जांच कर कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग कई लाख संख्या में है और कई हजार लोगों ने नौकरियां प्राप्त कर रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हो या दिल्ली परिवहन निगम और सरकारी अस्पताल हो या फिर हरियाणा के भी कई महत्वपूर्ण विभागों में इनकी पेठ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बड़े षड्यंत्र के तहत यह लोग लगे हुए हैं और अब इनकी जांच कराकर खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय