Saturday, May 17, 2025

शामली में कृषि भूमि पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा किसान परिवार, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

शामली। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से विपक्षियों पर कृषि भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए तीन भाईयों ने अपने परिवारों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों के अनुसार आरोपी जबरन कब्जा कर नींव भरवा रहे हैं।

 

शुक्रवार को जिले के गांव सेवापुर निवासी तीन भाई राजपाल, रामनिवास व भोपाल अपने—अपने परिवार के साथ शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने डीएम कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर तीन लोगों पर जबरदस्ती कृषि भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

 

 

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी दबंगई दिखाकर उनकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं, जिनके खिलाफ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। पीडितों ने राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारियों पर भी आरोपियों से मिलीभगत कर कर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों किसान परिवार ने डीएम से भूमि की पैमाइश कर कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई है।

 

साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जे पर कार्रवाई नही हुई, तो वें न्यायालय में आरोपियों के साथ-साथ संबंधित राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय