Monday, April 28, 2025

लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर शामली जिला मुख्यालय पर अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च

शामल। लोकसभा चुनावों में जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के लिए अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के जवान लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। अर्धसैनिक बलों के जवानों व पुलिस फोर्स ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला। इस दौरान जवानों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भी भौगोलिक सत्यापन किया।

 

शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों और त्यौहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय शामली पर अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के जवानों ने फ्लैमार्च निकाला। फ्लैगमार्च का नेतृत्व कर रहे महिला थाना व शामली कोतवाली प्रभारियों ने अर्धसैनिक बल के जवानों को भौगोलिग स्थिति से अवगत कराया। फ्लैगमार्च शहर के मुख्य मार्गों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों को चुनावों और त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

[irp cats=”24”]

 

फ्लैममार्च के दौरान शामली कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री ने विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों से वार्ता करते हुए कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय