Thursday, April 24, 2025

मेरठ में आवारा गोवंश की टक्कर से किसान घायल, ग्रामीणों में रोष

मेरठ। फलावदा क्षेत्र के गांव निहोरी में आवारा गोवंश ने ग्रामीण को टक्कर मारकर घायल कर दिया वहीं खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

 

[irp cats=”24”]

सतपाल ने बताया कि आज सुबह किसान सतपाल सैनी अपने खेतों पर काम करने गया था। उसके खेत में आवारा गोवंश फसल खा रहे थे। आवारा गोवंश ने सतपाल को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोस में काम कर रहे लोगों ने घायल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

 

इससे पहले शुक्रवार की दोपहर को गांव के सत्यप्रकाश, काले, रमेश, निरंजन, माया देवी, देवेंद्र सहित कई ग्रामीणों को गोवंशों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। गोवंश खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से काफी संख्या में गोवंश उनकी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर आवारा गोवंशों को पकड़वाने की मांग की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय