Tuesday, March 11, 2025

बागपत में घर में खींचकर किसान को मारी गोली, गंभीर हालात में मेरठ रेफर

बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के मालमाजरा गांव में देर रात एक युवक ने किसान को गोली मार दी। लहूलुहान हालत में किसान को सीएचसी बिनौली से रेफर कर मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान छर्रे लगने से किसान का भाई भी घायल हुआ है।

मालमाजरा गांव निवासी ब्रजपाल पुत्र सौरज रात करीब साढ़े 9 बजे अपने घर से घेर जा रहा था। उसके पीछे उसका भाई रविन्द्र था। आरोप है कि रास्ते में गांव के मदन व उसकी पत्नी ने बिना किसी वजह के ब्रजपाल को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने उसका विरोध किया तो उन्होंने उसे  अपने घर में खींचकर तीन गोली मारी। ब्रजपाल को एक गोली पेट व दो गोली हाथ में लगी। भाई को बचाने दौड़ा रविन्द्र गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोली चलने की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस व परिजन घायल ब्रजपाल को सीएचसी बिनौली लेकर पहुचे। जहॉ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई रविन्द्र ने थाने पर मदन व उसकी पत्नी के नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि आरोपी की गिफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय