Thursday, October 3, 2024

भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर 

गाजियाबाद। आज भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लिए कूच किया। इस दौरान यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने शुरू किया यज्ञ और हवन।
किसानों द्वारा दिल्ली सीमा में सांकेतिक रूप से किया पैदल मार्च। बता दे 2018 में यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसानों की किसान क्रांति यात्रा को रोक लिया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों पर  लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद ही किसानों ने यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर का नामकरण किसान क्रांति गेट के रूप में किया था।
दिल्ली पुलिस की कार्यवाही के विरोध में किसान हर साल अब बॉर्डर पहुंचते हैं। आज के दिन किसान क्रांति दिवस के रूप में किसानों द्वारा यहां मनाया जाता है। किसानों की भारी संख्या के चलते बोर्डर पर यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस भारी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय