Tuesday, April 29, 2025

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : अखिलेश यादव

फिरोजाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने भाजपा हटाओ संविधान बचाओ का भी नारा दिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फिरोजाबाद लोकसभा के मक्खनपुर में सपा उम्मीदवार अक्षय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल से लेकर हर चीज महंगी हो गई। केंद्र की भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई तब किसानों ने दिल्ली को घेरने का काम किया। किसान झुके नहीं अंत में सरकार को ये तीनो काले कानून वापस लेने पड़े। आज देश का किसान भाजपा के खिलाफ है। केंद्र की भाजपा सरकार ने ही बैंक में जमा हमारे आपके पैसे से पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्जा माफ नही किया।

उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। भाजपा सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने अग्निवीर की नौकरी 4 साल की कर दी। इस 4 साल की नौकरी में नौजवानों को कोई सुविधा नहीं मिलेगी। यहां तक कि नेताजी ने देश के सैनिकों के शहीद होने पर जो सम्मान तय किया था वह सम्मान भी नही मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर यह अग्निवीर भर्ती समाप्त की जाएगी। राशन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो खाकी वर्दी की नौकरी भी 3 साल की रह जायेगी। भाजपा के लोग झूठ बोलकर सत्ता में आते है। भाजपा देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा रही है। भाजपा संविधान बदलना चाहती है, लेकिन जो संविधान बदलना चाहते है इस बार जनता उन्हे बदल देगी। उन्होंने भाजपा हटाओ संविधान बचाओ का भी नारा देते हुए कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो बेरोजगारों को नौकरी व रोजगार मिलेगा। चूड़ी का व्यापार बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आयेंगी। उन्होंने भाजपा से सावधान रहने की बात कहते हुए सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को जिताने का आहवान किया।

इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी भाजपा किसान, गरीब, नौजवानों की नही बल्कि पूंजीपतियों की पार्टी है। केंद्र की 10 साल और यूपी की 7 साल की भाजपा सरकार की वजह से आज देश संकट में पहुंच गया है। देश व संविधान बचाने की जिम्मेदारी आपकी है इसलिए 7 मई को सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को भारी मतों से जिताकर संसद भेजे। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हमारा भतीजा अक्षय यादव हमारी गलती की वजह से हारा था लेकिन इस बार कोई गलती नही करनी है। सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को जितना हैं।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, उम्मीदवार अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदीप तिवारी, आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, सपा विधायक सर्वेश यादव, सचिन यादव, डा मुकेश वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय