Sunday, May 19, 2024

नोएडा में भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार, कल चलाई थी ताबड़तोड़ गोली

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र  के गढ़ी शाहदरा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर रविवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आज भाजपा नेता नवीन भाटी, रामवीर भाटी और जीतराम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कल 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के गांव गढी शहादरा में रहने वाले सूरजमल ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी चंद्रमती से बलराज नामक बेटा पैदा हुआ, जबकि दूसरी पत्नी वीरमति से केशराज नामक युवक पैदा हुआ।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि सूरजमल की मौत के बाद उनकी संपत्ति का 3 हिस्सा किया गया। जिसमें एक हिस्सा बीरमती ने अपने पास रखा और एक-एक हिस्सा बलराज और केशराज को दिया। वीरमति के मौत के बाद केसराज ने वीरमति का पूरा हिस्सा अपने पास रख लिया, जबकि बलराज वीरमति की हिस्से की आधी संपत्ति को मांग रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 10 साल से विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर रविवार को केशराज और बलराज के बेटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ तथा एक दूसरे के ऊपर गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक पक्ष के हाकिम उसकी पत्नी रिंकू और दूसरे पक्ष के सुमित राजेंद्र और कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि इस मामले में नामित नवीन भाजपा का नेता है। इस मामले को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर ताबड़तोड़ गोली चलाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है, तथा जिन लाइसेंसी हथियारों से गोलीबारी की गई है उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने बताया घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बताया जाता है कि केसराज वीरमति के हिस्से वाली जमीन का काफी हिस्सा बेच चुका है। जो जमीन बची है वह हिस्सा कोर्ट से बलराज को मिल चुकी है।

अभी तक इसमें केशराज ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा था। 17 फरवरी 2023 को स्थागन आदेश खारिज हो गया। बलराज के बेटे व भाजपा नेता नवीन और हकीम ने संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर केसराज व बलराज के बेटों में रविवार को झगड़ा हो गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय