Saturday, May 10, 2025

प्रियंका गांधी की वायनाड से जीत पर आनंद भवन पर लगे पोस्टर, लिखा इंदिरा इज बैक !

प्रयागराज-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा इलाहाबाद (प्रयागराज) के आनंद भवन की रेलिंग पर लगे एक पोस्टर पर लिखा गया है “इंदिरा इज बैक।”

आनंद भवन पर लगे पोस्टर पर वायनाड लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर के साथ ही श्रीमती इंदिरा गांधी की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर पर लिखा है “ कांग्रेचुलेशन दीदी, वी ओन।” इन पोस्टरों के माध्यम से कांग्रेस राजनीति में प्रियंका को इंदिरा गांधी के समान दिखाने का प्रयास कर रही है।

मुजफ्फरनगर में पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के बेटे गिरफ्तार, सिद्धबली स्टील पर भी लगा छापा

पंडित जवाहरलाल नेहरू के पैतृक निवास पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ यह पोस्टर लगाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को पोस्टर में इंदिरा इज बैक बताया गया है।

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत, झारखंड में जेएमएम नेतृत्व की वापसी

कांग्रेस महासचिव मुकुंद तिवारी ने इस पोस्टर को लगाने के बारे में बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी में प्रियंका गांधी की छवि दिखलाई पड़ती है। उनकी जनता से बातचीत और आपस में हिलने मिलने का तरीका भी श्रीमती गांधी की तरफ इशारा करता है। वह इंदिरा गाधी की प्रतिमूर्ति नजर आती है।

मीरापुर से मिथिलेश पाल 30796 वोट से जीतीं, सुम्बुल राणा को हराया, यहाँ देखें किसको कितने वोट मिले

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी के चार लाख से अधिक मतों से लीड़ पर जीत की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें इंदिरा गांधी का अवतार बताया है। प्रियंका गांधी अब राजनीति की मुख्यधारा में आकर सदन में दहाडेंगी।

पोस्टर में सबसे नीचे प्रदेश महासचिव विवेकानन्द पाठक, मुकुंद तिवारी और कांग्रेस के प्रयागराज प्रवक्ता हसीब अहमद की तस्वीर छपी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय