Sunday, February 23, 2025

कानपुर में बम बाजी एवं मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,बाकी फरार,तलाश जारी

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में स्थित छपेड़ा पुलिया के समीप बुधवार रात हुई मारपीट एवं बमबाजी मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। दो लोगों को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक पांडेय ने बताया कि रावतपुर के तुलसी नगर निवासी राजेश कुमार की बुधवार को शादी की सालगिरह कार्यक्रम में एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताने वाले युवक और सब्जी के कारोबारी के बेटे के बीच पुराने विवाद को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान बमबारी और फायरिंग कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में दोनों पक्ष को शांत करा दिया था। इसके साथ ही दोनों पक्ष से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय