Thursday, April 24, 2025

नोएडा में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान हुई आतिशबाजी, दो लोग झुलसे

ग्रेटर नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर के कस्बा दादरी में सोमवार की शाम को भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जा रही थी। इस यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी हो रही थी।

आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट आगे चल रहे ई- रिक्शा पर जा गीरा। उस ई- रिक्शा में आतिशबाजी का सामान रखा था। क्षण भर में ही ई- रिक्शा आग का गोला बन गया। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहा एक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में सोमवार की शाम को जगन्नाथ शोभायात्रा निकल रही थी। शोभा यात्रा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। इसी आतिशबाजी में से एक पटाखा आगे चल रहे ई -रिक्शा पर जा गीरा । उक्त रिक्शा में आतिशबाजी का सामान रखा था।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि पटाखा गिरने के चलते क्षण भर में ही रिक्शा आग के गोले में तब्दील हो गया, तथा उसमें रखा बारूद फट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सलमान पुत्र पप्पू (आतिशबाजी करने वाला) तथा पप्पू पुत्र शीशपाल (ई -रिक्शा चालक) दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय