Saturday, April 12, 2025

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के गेहूं के खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गाँव खुजनावर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के गेहूं के खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार खुजनावर निवासी मास्टर शफीक की गेहूं की फसल पकने के बाद कटाई हो रही थी। जिसमें आज अचानक आग लग जाने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। जिससे मास्टर शफीक को भारी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी तेज हवाएं चलने के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियो ने विद्युत लाईन चेक किए बिना ही सप्लाई चालू कर दी। इस लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरा गंभीर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय