Thursday, May 22, 2025

नोएडा में लोहे की राॅड से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के ऊपर लोहे की रॉड से एक अन्य व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें नोएडा के सेक्टर 50 स्थित नियो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह वेंटिलेटर पर हैं।

थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि सुंदर यादव पुत्र राम बाबू सर्फाबाद गांव के पास स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। बीती रात को लालू यादव पुत्र राजेंद्र उनके पास आया। शराब के नशे में धुत लालू उनके साथ बदसलूकी करने लगा।

जब उन्होंने विरोध किया तो लालू ने लोहे की रॉड से उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई है। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के सेक्टर 50 स्थित नियो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित के बेटे का कहना है कि उनके पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वह वेंटिलेटर पर हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय