Sunday, April 13, 2025

वाराणसी में बेटे की शादी से पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में पसरा मातम

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय एक वृद्ध ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को सूचना पाते ही चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामकटोरा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा के पुत्र विशाल विश्वकर्मा की मंगलवार को शादी होने वाली है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों के साथ शादी से जुड़ी रस्म भी निभाई जा रही थी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। तड़के किसी समय अर्जुन विश्वकर्मा ने घर के उपरी तल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे में लटकता देखा तो कोहराम मच गया।

 

परिजनों के चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग भी जुट गए। चेतगंज थाना प्रभारी ने पूछताछ और छानबीन के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पिता की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। शहनाई के धुन की जगह महिलाओं के रूदन से लोग भी शोकाकुल दिखे।

यह भी पढ़ें :  रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी,मनाया जन्मोत्सव
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय