Tuesday, March 25, 2025

मेरठ में छह बच्चों के पिता ने किया चौथा निकाह, पत्नी पहुंची थाने

मेरठ। मेरठ में मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही दिल्ली निवासी युवक से हुई थी।

 

बिचौलिये ने बताया था कि युवक की एक बार पहले शादी हुई है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बच्चा है। पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति अब तक तीन शादी कर चुका है। उसके छह बच्चे हैं और तीसरी पत्नी, पति के घर में ही रहती है।

 

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति की तीसरी पत्नी उसका उत्पीड़न करने लगी। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय