Thursday, April 24, 2025

महिलाओं को तस्करी के जरिए विदेश में पहुंचाया जा रहा-फौजिया खान

नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान ने महिलाओं के लापता होने का का मामला मंगलवार को राज्यसभा में उठाया।

उन्होंने शून्य काल के दौरान देश में महिलाओं के लापता होने का मामला उठाते हुए आशंका जताई कि इन महिलाओं को तस्करी के जरिए विदेश में पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में 10 लाख से अधिक महिलाएं लापता हो गई हैं। सरकार को संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और मानव तस्करों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध है और इस संबंध में सख्ती बरती जानी चाहिए। श्रीमती खान ने कहा कि महिलाओं की तलाश के लिए विशेष बल का गठन किया जाना चाहिए।

कांग्रेस की जीबी माथेर हीशम ने किसानों की आत्महत्या का मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि सरकार को उन्हें उनकी फसलों के दाम समय पर चुकाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में धान के किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने एक किसान का आत्महत्या करने से पहले का एक पत्र भी पढ़ कर सदन में सुनाया जिसमें किसान ने भुगतान नहीं मिलने के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि फसल बोने से पहले किसान ऋण लेता है और उचित समय पर फसल के दाम नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाता है।

[irp cats=”24”]

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ए ए रहीम ने मोबाइल ऋण ऐप के चुंगल में फंसे लोगों का मामला उठाया और कहा कि सरकार को इस संबंध में मोबाइल ऋण ऐप पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधारण लोग मोबाइल ऋण ऐप के जाल में फंस जाते हैं। सरकार को मोबाइल रोड ऐप को निगमित करना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय