Wednesday, April 23, 2025

पकड़े जाने के डर से तीसरी मंजिल से चोर ने लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे पहुंचा अस्पताल

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी में सुबह करीब पांच बजे इरशाद के मकान में घुसे दो चोरों को लोगों ने घेर लिया। घेराबंदी होने पर एक चोर फरार हो गया, जबकि दूसरा घबराकर मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चोर के दोनों पैर टूट गए। बाद में लोगों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इरशाद के मकान में दाखिल होने के बाद बदमाश घर की तीसरी मंजिल पर थे। अचानक परिवार जाग गया और शोर मचा दिया। इसके बाद एक चोर मौका पाते ही फरार हो गया, जबकि दूसरे चोर ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके दोनों पैर टूट गए और वह दर्द से चिल्लाने लगा। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पकड़ा गया आरोपी रशीद नगर निवासी आस मोहम्मद बताया गया है। उसने फरार साथी का नाम जुनैद बताया है। पुलिस ने  चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय