Monday, February 24, 2025

मेरठ में आपसी कलह और गरीबी से तंग होकर दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ,अस्पताल में भर्ती

मेरठ। प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने गरीबी से तंग होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। करीबियों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत नाजुक बनी है।

 

देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ले में दंपती अपने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इन दिनों युवक के पास घर का खर्च चलाने का कोई जरिया नहीं था।

 

नौकरी के लिए वह काफी जद्दोजहद कर रहा था। इसके चलते परिवार में आए दिन घर में कलह होने लगा। सोमवार देर रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

 

इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देख बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। यह भी पता चला है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद दंपती ने ही खुद किसी करीबी को फोन कर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही थी।
इस पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत देखकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देहलीगेट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय